राजनांदगांव:सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले आम बजट 2024 पर सरकार की आर्थिक नीतियों और प्रावधानों को जनता तक पहुँचाने और उनके विचारों को जानने के लिए जनता से बजट पर संवाद किया।
उन्होंने कहा बजट 2024 आर्थिक विकास और स्थिरता के लिए रणनीतिक पहलों के साथ बुनियादी ढांचा सुधार, रोजगार सृजन और सतत कृषि पर केंद्रित है। कार्यक्रम में राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय समेत पार्टी के वरिष्ठजन, व्यापारी, विभिन्न समाज के प्रबुद्धजन भी उपस्थित थे।











