
कबीरधाम: जिले के विकासखण्ड सहसपुर लोहारा के राशन दुकानों की खाद्य निरीक्षक जांच किया। जांच में राशन दुकानों में माह जुलाई 2024 के आवंटन का राशन भंडारण होना किया गया है तथा दुकान संचालक के द्वारा दिनांक 24 एवं 25 जुलाई 2024 को 250 राशनकार्डधारी को “बायोमेट्रिक” में उंगली का निशान लेकर राशन वितरण किया जाना पाया गया। खाद्य निरीक्षक सहसपुर लोहारा को उपस्थित ग्राम पंचायत रक्से के सरपंच एवं अन्य ग्रामीणों ने बतलाया कि विक्रेता द्वारा बायोमेट्रिक कराए गए राशनकार्डधारी को कल राशन दे दिया गया है एवं शेष बचे राशन कार्ड धारी को राशन वितरण कार्य किया जा रहा है।








