
रायपुर: मानेकशॉ सेंटर नई दिल्ली में आयोजित सैनिक स्कूल के भूतपूर्व छात्र सम्मेलन में अरुणाचलप्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल के.टी. परनायक, थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को बीजापुर के कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ की ओर से बस्तर की संस्कृति का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
कार्यक्रम में थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि बस्तर क्षेत्र बहुत ही सुंदर एवं प्राकृतिक सौन्दर्यता से परिपूर्ण है। जनरल द्विवेदी ने बताया कि उनके पिता जी की पोस्टिंग भी बस्तर क्षेत्र में रहा है जिनके कारण वे इस क्षेत्र से पूर्व से ही परिचित हैं।
बीजापुर में सामाजिक संगठनों द्वारा सैनिक स्कूल की मांग पर जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने विधिवत प्रस्ताव प्रेषित करने संबंधी जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में केवल एक ही सैनिक स्कूल अंबिकापुर में है। कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने कहा बीजापुर में सैनिक स्कूल खुलने से जिले में विकास की गति को नया आयाम मिलेगा, छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों का बीजापुर से संपर्क बढे़गा।

ब्रेकिंग
- मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली
- विशेष लेख : डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन : जनहित में सुशासन का नया अध्याय: विष्णु प्रसाद वर्मा
- खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग चला रहा है विशेष सघन निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान
- विशेष लेख:छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति परंपरा व आस्था से जुड़ा है हरेली तिहार :छगन लाल लोन्हारे
- हसदेव बांगो परियोजना- बैराज गेटों की मरम्मत और पेंटिंग के लिए 3.83 करोड़ रूपए की स्वीकृति







