रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान शिव की आराधना के पवित्र श्रावण मास के 22 जुलाई से शुभारंभ पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंनेे प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री साय ने कहा है कि सावन मास के प्रारंभ के साथ ही शिव जी की विशेष आराधना शुरू हो जाती है। श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से सावन सोमवार को शिवजी का व्रत रखते हैं। इस दौरान शिवालयों में भक्तों की भीड़ होती है, कांवर निकलते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान शिव जी की कृपा सदा सभी पर बनी रहे।

ब्रेकिंग
- भिंभौरी किया गया निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण समारोह, आयोजन
- ज्ञानियों को भी मोहित करती है, शम्भू की माया:डॉ.स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ
- कल्पना योगेश तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा साइकिल यात्रा
- मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली
- विशेष लेख : डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन : जनहित में सुशासन का नया अध्याय: विष्णु प्रसाद वर्मा






