रायपुर:कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने अवैध कबाड़ कार्य करने वालों पर कार्रवाई की है। टीम उरला और खमतराई के कबाड़ी यार्ड में पहुंची और खड़ी गाड़ियों के दस्तावेज की मांग की गई, लेकिन किसी भी गाड़ियों का दस्तावेज पेश नहीं होने पर यार्ड को सीलबंद किया गया।
इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम नंदकुमार चौबे, नगर पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्राकर, जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव, तहसीलदार रायपुर पवन कोसमा ,नायब तहसीलदार प्रवीण परमार, खमतराई व उरला थाने की टीम भी उपस्थित थे।










