दिल्ली:डोनाल्ड ट्रंप पर उस वक्त हमला हुआ, जब वह पेन्सिलवेनिया में रैली कर रहे थे. इस दौरान एक के बाद एक कई गोलियां चली, लेकिन सीक्रेट सर्विस एजेंट्स तुरंत पूर्व राष्ट्रपति को रैली मंच से उतारकर ले गए. हमले के बाद ट्रंप को अपने दाएं कान पर हाथ रखे देखा गया और उनके कान से खून निकल रहा था.थॉमस मैथ्यू क्रूक्स के हमले में डोनाल्ड ट्रंप के कान से गोली छूते हुए निकल गई थी और पीछे खड़े उनके एक समर्थक को लगी थी, जिसमें उसकी मौत हो गई. पेंसिल्वेनिया की रैली में गोलीबारी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘मुझे तुरंत पता चल गया था कि कुछ गड़बड़ है, क्योंकि मैंने एक तेज आवाज सुनी, गोलियां चलीं और तुरंत महसूस किया कि गोली मेरी कान की त्वचा को चीरती हुई निकल गई है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह शॉकिंग है कि हमारे देश में ऐसी घटना हो सकती हैं.’

ब्रेकिंग
- नारायणपुर में टसर योजना से संवर रही, ग्रामीणों की तकदीर
- घरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा पृथक्करण की व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू करने के दिए निर्देश
- युवाओं ने ली स्वस्थ समाज निर्माण की शपथ
- बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा, रामगढ़ में हुआ, मॉक एक्सरसाइज
- उपमुख्यमंत्री ने लगभग 79 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया, लोकार्पण









