भुवनेश्वर : खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग विमेंस जोनल लीग में रायपुर की लुकेश्वरी साहू ने 64 किलोग्राम वजन वर्ग में भाग लेकर छत्तीसगढ़ के लिए कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही लुकेश्वरी साहू स्नैच में 64 किलोग्राम एवं क्लीन एंड जर्क में 72 किलोग्राम टोटल 136 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक के साथ 5500₹ नगद जीतकर कामयाबी हासिल की है प्रतियोगिता में रायपुर की विधि साहू ने 45किलोग्राम यूथ वजन वर्ग में 7वा स्थान प्राप्त कर 1000₹ नगद,सानिका चंदेल ने 49किलोग्राम यूथ वजन वर्ग में 5वा स्थान प्राप्त कर 1500₹ नगद,प्राजंलि तिवारी ने 49किलोग्राम जूनियर वजन वर्ग में 5वा स्थान प्राप्त कर 2500₹ नगद, प्रीतू साहू ने 59किलोग्राम यूथ वजन वर्ग में 7वा स्थान प्राप्त कर 1000₹, मेघा पाल ने 71 किलोग्राम यूथ वजन वर्ग में , 4था स्थान प्राप्त कर 2500₹ नगद एवं दिव्या सिन्हा ने 71 किलोग्राम सीनियर वजन वर्ग में पांचवा स्थान प्राप्त कर 3500₹ नगद इनाम जीतने में कामयाबी हासिल की है।
टीम के कोच रुस्तम सारंग एवं पंकज शुक्ला तथा रायपुर जिला भारोत्तोलन संघ के समस्त पदाधिकारीयो ने खिलाड़ियों की कामयाबी पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।











