
रायपुर:



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ की अपील लोगों से की है। जिसके तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर व्यापक पौधरोपण का कार्य हो रहा है। वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने आज रायगढ़ जिले के उर्दना स्थित नगर वन में अपनी मां कौशल्या देवी चौधरी के नाम पर उनके साथ पीपल का पेड़ लगाया।

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का उतना ही महत्व है जितना मानव जीवन का। पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को प्रकृति के बीच जीवन-यापन की परंपरा का निर्वहन करना चाहिए। इसके लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और पेड़ों की रक्षा वैसे ही करनी चाहिए जैसे हम अपने बच्चों की करते हैं।









