दिल्ली:नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज देश भर से आए 50 लोको पायलटों से मुलाकात की।उन्होंने कहा प्रतिदिन हज़ारों ट्रेन यात्रियों की ज़िम्मेदारी होती है इनके कंधों पर। मगर, देश के यातायात की ये रीढ़ सरकार की उपेक्षा और अन्याय का शिकार है – बिना उचित आराम और सम्मान के काम करने पर विवश हैं।
राहुल गांधी ने कहा उनकी समस्याएं सुन कर उनकी आवाज़ बुलंद करने का आश्वासन दिया – पहले भी किया है, और न्याय मिलने तक करता रहूंगा।









