रायपुर:. उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर डॉ. कल्पना मिश्रा (गवर्नमेंट डिग्री गर्ल्स कॉलेज रायपुर) ने उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पूरी प्रक्रिया से अवगत करा शैक्षणिक व अशैक्षणिक सदस्यों को प्रशिक्षण दिया।
विप्र कला ,वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय मे छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सुगम क्रियान्वयन और संवेदीकरण “विषय पर कार्यशाला श्रृंखला का प्राध्यापकों के प्रशिक्षण के साथ समापन हुआ।उच्व शिक्षा विभाग के मास्टर ट्रेनर डॉ कल्पना मिश्रा ने प्रशिक्षण देते हुए मूल्यांकन पद्धति और क्रेडिट सिस्टम से अवगत कराया।
अपने मूल विषय के साथ अपने रुचि के अनुसार वैकल्पिक विषय चयन पद्धति का उद्देश्य बताते हुए डॉ कल्पना मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी अपने रुचि के अनुसार अपने मूल विषय के अतिरिक्त एक विषय चयन कर उसकी पढ़ाई कर सकता है जो उसके कैरियर निर्माण में सहायक होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मूल उद्देश्य कौशल विकास के साथ भारतीय मूल्य से अवगत कराते हुए सही अर्थ में अपने विद्यार्थियों को शिक्षित करना है ।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सफलता प्राध्यापकों का सही प्रशिक्षण पर निर्भर करता है। क्योंकि विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन देने का कार्य अध्यापक ही करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. आराधना शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का संचालन निधि श्री शुक्ला ने किया। इस अवसर पर विप्र महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और अन्य सदस्य उपस्थित थे।













