जगदलपुर:सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना ने कहा कि बस्तर में उत्पादित काजू, कॉफी, मिर्च और सिसल की अन्य मार्केट में अधिक मांग को देखते हुए इन उत्पाद का उत्पादन को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इनके उत्पादन में सहकारिता विभाग के द्वारा दी जा रही सब्सिडी का उपयोग कर ग्रामीणों को रोजगार और आर्थिक विकास के लिए पहल की जा सकती है। सचिव श्री प्रसन्ना जगदलपुर में जिला पंचायत के सभाकक्ष में एनआरएलएम, सहकारिता, नाबार्ड, वन सहित अन्य विभाग से संबद्ध समूहों- समितियों के सदस्यों के आर्थिक विकास और स्थानीय कृषि उत्पाद हेतु कार्ययोजनाओं पर की चर्चा कर रहे थे।








