
दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने राज्यसभा में कहा आज जब श्री राम मंदिर अयोध्या की बात आती है इस बार कुछ अप्रत्याशित घटित हुआ, अयोध्या में जब हमें वांछित सफलता नहीं मिली तो विपक्ष के लोगों के चेहरे पर अलग से चमक दिखाई दे रही है , हमारे विरोधी बता क्या रहे हैं, चित्रकूट बस्ती रामटेक रामेश्वरम सारी सीटें गिना रहे है कि जहाँ जहाँ भगवान राम के स्थान थे थे वहाँ वहाँ भाजपा हार गई ।यानि जो कभी अयोध्या में भी भगवान राम का अस्तित्व नहीं मानते थे, वो आज ख़ुद पूरे देश में भगवान राम के स्थानों का प्रमाण दे रहे हैं।उन्होंने कहा
श्री राम प्रभु की लीला आप समझ नहीं पाए वे हमें हरवाना नहीं चाहते थे, नहीं! भगवान राम आपको अपना अस्तित्व मनवाना चाहते थे। भगवान राम को भी एक बार नागपाश लगा था हनुमान जी को उनकी शक्तियां याद दिलाने के लिए। एक बार यूपी में भी ये नारा भी लगा था कि मिले मुलायम कांशीराम, हवा में उड़ गए जयश्रीराम पर तब वो भी हम अपने विचार और निष्ठा से डिगे नहीं थे और केवल तीन साल बाद हमने केंद्र में सरकार बनाकर दिखा दी थी।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा हमारे लिए श्री राम चुनावी हार-जीत का विषय नहीं है। हम दो सीट पर भी वैसे ही खड़े थे 282 पर भी 303 पर भी, और आज भी 240 पर वैसे ही खड़े हैं।










