रायपुर.:नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के 166 नगरीय निकायों को चुंगी क्षतिपूर्ति मद के अंतर्गत कुल 28 करोड़ 16 लाख 25 हजार रुपए आबंटित किए हैं। विभाग द्वारा राज्य की 14 नगर निगमों को दस करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए, 44 नगर पालिकाओं को आठ करोड़ 70 लाख रुपए और 108 नगर पंचायतों को नौ करोड़ 33 लाख 75 हजार रुपए जारी किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद के अंतर्गत महापौर/अध्यक्ष निधि की शेष 50 प्रतिशत राशि जारी की गई है।

ब्रेकिंग
- दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर
- मोदी की गारंटी, साय सरकार का संकल्प : दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात
- डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता – राज्यपाल
- स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर: 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ
- युवाओं के नवाचार को मिलेगा मंच, रोजगार के खुलेंगे नए द्वार






