
महासमुंद:नए शिक्षण सत्र की शुरूआत आज हो गई है। बच्चों को स्कूलों में तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। जहां बच्चे उत्साह के साथ शाला में प्रवेश किए। वहीं एक बार फिर स्कूल का वातावरण बच्चों के किलकारियों से चहक उठा। जिले के सभी ब्लॉक में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। शाला प्रबंधन समिति, स्थानीय जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में स्कूलों का शाला प्रवेशोत्सव की तिथि का निर्धारिण किया गया है।










