रायपुर:भारत स्काउट एण्ड गाइड छ ग के माध्यम से स्टेट ट्रेनिंग सेन्टर, अम्बाला छावनी (हरियाणा) में 19 से 23 जून 2024 तक आयोजित क्षेत्रीय योगोत्सव फेस्ट एवँ हेल्थ हाइजीन में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने गुजराती उ मा शाला, देवेन्द्र नगर, रायपुर की 08 गाइड छात्राओं का दल शाला की गाइड प्रभारी आरती राजपूत के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से रवाना हुआ।
रवानगी के पूर्व समस्त गाइड छात्राओं और प्रभारी ने शाला प्राचार्य अनीस मेमन के माध्यम से प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष नारायण भाई पटेल और उपाध्यक्ष अशोक भाई पटेल से सौजन्य भेँट की और अपने कार्यक्रम की जानकारी दी।
इस अवसर पर हिन्दी माध्यम प्राचार्य अनीस मेमन के अलावा, अंग्रेजी माध्यम प्राचार्य डॉ शैलेष शर्मा, उप प्राचार्य प्रवीण गनोदवाले, प्राथमिक विभाग प्रभारी योगिता टांक, प्रशासक वी के मिश्रा आदि उपस्थित थे।
प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष ने प्रबन्ध समिति की ओर से तत्काल ₹18000 (अठारह हज़ार रुपये) की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत कर गाइड प्रभारी को प्रदान की। गुजराती स्कूल का अम्बाला छावनी जाने वाले गाइड दल ->
1 खुशबू साहू
2 प्राची नायक
3 श्वेता बघेल
4 दीक्षा साहू
5 पूनम मानिकपुरी
6 शिवानी साहू
7 युवरानी साहू
8 तारणी नायक
9 श्रीमती आरती सिंह राजपूत (प्रभारी)







