रायपुर:डॉ बी आर अम्बेडकर सामुदायिक भवन, बैकुण्ठ धाम, भिलाई मे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूडो चैंपियनशिप (सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, कैडेट बालक – बालिका) 15 से 17 जून 2024 को छ ग प्रदेश जूडो संघ के तत्वावधान में दुर्ग जिला जूडो संघ द्वारा आयोजित किया गया हैं।स्पर्धा का उदघाटन आज मुख्य अतिथि वैशाली विधायक रिकेश सेन द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर नीरज पाल ने की। कार्यक्रम के विशेष अतिथि बशीर अहमद खान (उपाध्यक्ष छ ग ओलंपिक संघ) और जिला खेल अधिकारी विलियम लकड़ा थे।उदघाटन अवसर पर त्रिलोचन सिंह, विनय जायसवाल, रमाकांत गुप्ता, संतोष मिश्रा सहित अनेक भाजपा नेता उपस्थित थे।
*इस अवसर पर छ ग प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, महासचिव शम्भू सोनी, कोषाध्यक्ष आलोक मिश्रा, भिलाई से परमजीत सिंह, दुर्ग से आलोक मिश्रा, रायपुर से अनीस मेमन, राहुल शर्मा, दुर्ग से किरण, शेख शरीफ, बालोद से लखन कुमार साहू, बस्तर से अब्दुल मोइन, सत्रजीत बक्शी, सर्वजीत सिंह, बिलासपुर से राजकुमार जायसवाल, राजनांदगांव से लखन लाल गजभिये, बंसला नायर, अशोक पटेल, पी भानु यादव सहित विभिन्न जिलों के अध्यक्ष सचिव उपस्थित थे।
रायपुर की 30 खिलाड़ियों का दल इस राज्य जूडो प्रतियोगिता में अपने कोच श्वेता यादव, सूरज वर्मा, रेखा, कार्तिक स्वामी और राहुल शर्मा आदि के मार्गदर्शन में भाग ले रहा हैं।कल 17 जून की शाम 06 बजे पुरुस्कार वितरण समारोह होगा।*














