दिल्ली: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी को पद
और गोपनीयता की शपथ दिलाई. मोदी के साथ 31 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली।जिनमें राजनाथ सिंह,अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, एचडी कुमारस्वामी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, जीतनराम मांझी, ललन सिंह, सर्बानंद सोनोवाल, वीरेंद्र खटीक, के राममोहन नायडू, प्रहलाद जोशी, गिरिराज सिंह, जुएल ओराम, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, किरेन रिजिजू, हरदीप पुरी, मनसुख मांडविया, जी किशन रेड्डी, चिराग पासवान, सीआर पाटिल. शामिल हैं।








