दिल्ली:मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह आज राष्ट्रपति भवन में संपन्न हो गया. नरेंद्र मोदी ने आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.
पीएम मोदी की कैबिनेट में उनके अलावा 30 मंत्री शामिल हुए. मोदी सरकार 3.0 में पांच मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) को जगह मिली. इसके अलावा 36 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. शपथ ग्रहण समारोह में भारत के पड़ोसी देशों के नेता भी शामिल हुए. मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने समारोह में हिस्सा लिया.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए.









