
दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी देशों के नेताओं को आमंत्रित किया गया। समारोह के लिए नेपाल, भूटान, श्रीलंका और बांग्लादेश के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है।नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 8 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए कल, 7 जून को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।









