दिल्ली: फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र की सीट के नतीजों ने सभी चौंका दिया. जिस सीट पर राम मंदिर की स्थापना हुई वही सीट भाजपा हार गई. भाजपा की इस हार के बाद हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास को भी काफी निराशा हुई. अपनी निराशा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, ‘अच्छा हुआ रामायण में रामजी रावण से युद्ध करने के लिए बंदरों और भालुओं को ही ले गए थे! अगर अयोध्या वालों को ले जाते तो सोने की लंका में सोने के चक्कर में रावण से भी समझौता कर लेते.’लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत से दूर रहना पड़ा है।







