
दिल्ली:लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को 292 सीटें मिली है। वहीं, आई.एन.डी.आई. गठबंधन को 243 सीटें मिली है। चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं, शरद पवार और सुप्रिया सुले भी दिल्ली आ रहे हैं। आज एनडीए और आई.एन.डी.आई. गठबंधन की बैठक बुलाई गई है।एनडीए की बैठक में सरकार गठन पर चर्चा होगी। वहीं, आई.एन.डी.आई. गठबंधन की बैठक में विपक्षी नेता आगे की रणनीति बनाएंगे। भाजपा इस बार पूर्ण बहुमत के आंकड़े को अकेले दम पर छूने में कामयाब नहीं हो सकी है। लेकिन टीडीपी और जेडीयू जैसे दलों की वजह से मोदी सरकार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर बढ़ चुकी है।7 जून को एनडीए की बैठक में उन्हें गठबंधन के नेता चुने जाने की उम्मीद है।8 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया। अब नई सरकार का गठन होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया और प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय मंत्रिपरिषद से नई सरकार बनने तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया है।











