
दिल्ली: लोकसभा चुनाव के नतीजे धीरे-धीरे आने लगे हैं. एनडीए इस समय आगे है. लेकिन, इंडिया गठबंधन भी चुनाव में पहले से बेहतर स्थिति में है.इस बीच सूत्रों के मुताबिक इंडिया गठबंधन ने नीतीश कुमार को उप-प्रधानमंत्री बनाने का ऑफर दिया है.एनडीए 299 सीटों पर आगे है. इसमें जेडीयू की 14 सीटें शामिल हैं. ऐसे में सरकार बनने में जेडीयू एक महत्वपूर्ण भूमिका में है.









