रायपुर:श्री शिवाय नमस्तुभ्यं वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अमलेश्वर में आयोजित श्री समर्पण शिवमहापुराण कथा के पावन अवसर में कथा स्थल पहुंचकर सपरिवार व्यासपीठ की पूजा अर्चना की।
उन्होंने कथावाचक पूज्य संत पंडित प्रदीप मिश्रा से भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर सर्व सनातन हिन्दू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी भी उपस्थित थे।











