रायपुर:प्रतिभा किसी की सहारे की मोहताज नहीं होती। कोई भी बाधा प्रतिभा को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती है । जरूरत है प्रतिभाओं को मौका देने की।कीचड़ में कमल व कांटों के बीच गुलाब अपनी सुंदरता एवं सुगंध फैलाता है।यह बातें वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में व्यक्त की।
बृजमोहन अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया।











