
रायपुर:राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत ‘स्कूल रेडीनेस‘ कार्यक्रम- कक्षा 1 के बच्चों के लिए 3 माह का खेल आधारित शाला तैयारी के कक्षा संचालन शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु कक्षा 1 पढ़ाने वाले शिक्षकों के 10 दिवसीय वर्चुअल प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का आयोजन एससीईआरटी रायपुर द्वारा एससीईआरटी के संचालक राजेंद्र कुमार कटारा के मार्गदर्शन में 13 मई से 17 मई 2024 तक एवं 20 मई से 24 मई 2024 तक किया गया।
इस 10 दिवसीय वर्चुअल प्रशिक्षण में कक्षा एक पढ़ाने वाले शिक्षकों का पंजीयन अनिवार्य था, जिसमें लगभग 30 हजार शिक्षक पंजीकृत हुए और शिक्षकों ने प्रशिक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।








