रायपुर:उच्च शिक्षा किसी भी देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह न केवल देश के नागरिकों को ज्ञान और कौशल प्रदान करती है, बल्कि देश की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक प्रगति में भी योगदान देती है।उक्त उदगार व्यक्त करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ राजधानी रायपुर स्थित आंजनेय विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हए और प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दिल जीत लिया।उन्होंने सभी को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।











