
नई दिल्ली:महेंद्रगढ़, हरियाणा में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा मैंने हजारों किमी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की, जहां लोगों ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं पर बात की।लेकिन मीडिया में बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की कोई बात नहीं दिखेगी।वहां सिर्फ नरेंद्र मोदी का चेहरा और अंबानी की शादी दिखाई जाएगी।जब हिंदुस्तान का किसान नरेंद्र मोदी से कर्ज माफी मांगता है तो कहा जाता है- कर्ज माफ करने से किसानों की आदत बिगड़ती है।मतलब.. कर्ज माफ करने से किसानों की आदत बिगड़ती है, लेकिन अडानी-अंबानी जैसे अरबपतियों की आदत नहीं बिगड़ती।राहुल गांधी ने कहाजिसको जो कहना है कहो, जो लिखना है लिखो।INDIA की सरकार बनते ही हम किसानों का कर्ज माफ करने जा रहे हैं।








