रायपुर:पटनायक सरकार के कार्यकाल में ओडिशा में व्यापारियों का उत्पीड़न हुआ है जिसके चलते यहां के व्यापार और आर्थिक तरक्की पर बुरा असर पड़ा है।वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने यह आरोप लगाते हुए कहा अगर ओडिशा को फिर से एक बार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाना है तो सभी लोगों को मिलकर राज्य में भाजपा को बहुमत दिलाना होगा।उन्होंनेआज अनुगुल में व्यापारियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।












