रायपुर:वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा किसी देश की आर्थिक उन्नति वहां की आधारभूत संरचना पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा केंद्र में भाजपा के शासनकाल में रोड, रेल और एयर कनेक्टिविटी पर अभूतपूर्व काम हुआ है। जिसके चलते देशवासियों का सरकार पर भरोसा एवं आत्मविश्वास बढ़ा है। देश और ओडिशा के विकास के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है।

बृजमोहन अग्रवाल संबलपुर में कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, ओडिशा की बैठक में शामिल होकर विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की।









