
रायपुर:पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा देश और छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस की भ्रष्ट विचारधारा को सिरे से नकार दिया है। अब जन-समर्थन तो दूर कांग्रेस के पास तो उम्मीदवार ही नहीं बचे हैं, इसलिए पकड़-पकड़ पर पर्चे भरवाए गये हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में नतीजे स्पष्ट हैं और छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा में भाजपा का ध्वज लहराने वाला है।छत्तीसगढ़ और देश की जनता का विश्वास न तो कांग्रेस के नेताओं पर है और न उनके खोखले वादों पर है।उन्होंने कहा चुनाव आते ही कांग्रेस सत्ता के लिए बड़े-बड़े वादे तो करती है लेकिन जब उन्हें पिछली बार मौका मिला था तब उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ के साथ छल किया। अब सारी जनता कांग्रेस की नीयत और उनके झूठ को पहचान चुकी है इसलिए पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के ट्रैक रिकॉर्ड के पक्ष में खड़ा है।








