रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा आज लोकसभा चुनाव – 2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में तीसरे व अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश की 7 सीटों पर हुए मतदान में सामने आए रुझानों से पता चल रहा है कि जनता ने मोदी जी के विकसित भारत और हमारी सरकार के विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना में साथ दिया है। जिसकी बदौलत हम सभी 11 की 11 सीटें जीतने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा लोकतंत्र के इस महोत्सव में अपने अमूल्य मत का प्रयोग कर सहभागिता सुनिश्चित करने वाले सभी सम्मानित मतदाताओं का हार्दिक आभार। आपके एक वोट ने ‘विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण के संकल्प को संबल प्रदान किया है।









