रायपुर:महिलाओं को सम्मान, गरीबों को मकान, किसानों को सम्मान निधि और युवाओं को रोजगार भाजपा की पहचान है।यह बातें रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने की।उन्होंने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार देश के 140 करोड़ लोगों के लिए कार्य कर रही है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास।बृजमोहन अग्रवाल ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के आमासिवनी, दोंदेखुर्द, दोंदेकला, बंगोली, कुर्रा में जनसंपर्क किया।











