रायपुर:टिन की छत,साधारण सी कुर्सी-टेबल में सादा लेकिन स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन और एक असाधारण व्यक्तित्व।
ये हैं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अपनी सादगी के लिए मशहूर विजय शर्मा के सरकारी निवास में दोपहर का भोजन करते हुए कार्यकर्ता गण।
ऐसा नहीं है की आज कुछ विशेष है जो बाहर प्लास्टिक की कुर्सी-टेबल में बैठ कर भोजन कर रहे हैं बल्कि ये उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का रोज़ भोजन करने का स्थान है।दूर से मिलने आये अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्नेहपूर्वक भोजन कर उनकी समस्या सुनना यही सादगी विजय शर्मा को विजय भैया बनाता है।