
रायपुर:, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, (CBSE)दिल्ली द्वारा संबद्धता रद्द किए गए स्कूलों के छात्रों के व्यवस्थापन के लिए जिला प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है, उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, (CBSE)दिल्ली ने डमी एडमिशन के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए शहर के दो स्कूलों वाइकान स्कूल भुरकोनी, (मांढर) और द्रोणाचार्य स्कूल, अमलीडीह की मान्यता और संबद्धता रद्द कर दी है, जिससे वहां अध्ययनरत छात्रों के भविष्य पर भी सवाल खड़े हो गए हैं,
एसएफआई के जिला संयोजन समिति के सदस्यों गर्व गभने, हर्ष ढिंगानी, अल्पीका कन्नौजे तथा अथर्व अवस्थी ने उक्त संबंध में एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सीबीएसई की परीक्षा में शामिल होने वाले नियमित छात्रों को अपना पंजीयन स्कूल के जरिए एक साल पहले करवाना पड़ता है जैसे कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को अपना पंजीयन एक साल पहले , जब वे कक्षा 9 में अध्ययनरत हों तब करवाना पड़ता है, इसी प्रकार कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को पंजीयन एक साल पहले जब वे कक्षा 11में अध्ययनरत हैं तब करवाना पड़ता है सीबीएसई कक्षा 10 तथा कक्षा 12 में अध्ययनरत छात्रों को स्कूल बदलने की अनुमति नहीं देती सिर्फ विशेष परिस्थितियों में ही छात्रों को स्कूल बदलने की अनुमति दी जाती है
सीबीएसई के इस नियम के कारण मान्यता खोने वाले दोनो स्कूलों के छात्र परेशान हैं तथा अनिर्णय की स्थिति में हैं
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जिला प्रशासन से मांग की है कि, जिलाप्रशासन इस मामले में हस्तक्षेप करे तथा सीबीएसई से आग्रह कर, मान्यता खोने वाले दोनो स्कूलों के छात्रों को निकटस्थ स्कूलों में प्रवेश दिलवाए तथा छात्रों की मदद करे
इन स्कूलों के द्वारा भी टीसी मांगने वाले पालकों को गुमराह किया जा रहा है तथा टीसी देने में आनाकानी की जा रही है, इस पर भी जिला प्रशासन संज्ञान ले तथा छात्रों को मदद दिलाने तुरंत कार्यवाही करे
कल एस एफ आई का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर, रायपुर से मिलकर इस संबंध में ज्ञापन सौंपेगा तथा व्यापक छात्र हित में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग करेगा










