रायपुर:लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा किसी भी चुनाव में स्वस्थ नतीजे जागरूक मतदाताओं के बल पर आते हैं। जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का सबसे पहले मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु मतदाताओं को जागरूक करना पहला लक्ष्य होना चाहिए।
आज उन्होंने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सदर बाजार मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।









