
रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री विजय शर्मा जी के द्वारा होली मिलन समारोह के माध्यम से आम नागरिकों से ज्ञापन लिये जाने की शिकायत कांग्रेस विधि विभाग ने मुख्य चुनाव आयुक्त से किया।
ज्ञापन में कहा गया है कि सम्पुर्ण भारत में आदर्श आचार संहिता लागू है, ऐसे स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा के द्वारा होली मिलन समारोह के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र कवर्धा (राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र) के नागरिको से खुलेआम ज्ञापन लेना आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है। जिसका विरोध छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी विधि विभाग करती है।ज्ञापन सौपने वाले में कांग्रेस विधि विभाग प्रदेश अध्यक्ष देवा देवांगन, अंकित कुमार मिश्रा, मनोज कुमार सोनकर उपस्थित थे।








