रायपुर:लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय आज सुबह 7 बजे रायपुर स्टेशन मे आम आदमीयों के साथ टिकिट काउंटर में जाकर लाइन लगकर भाटापारा जाने हेतु टिकिट लेकर लोकल ट्रेन से रोज आने जाने वाले यात्रियों के साथ चर्चा कर उनकी समस्या को सुनते हुए आम लोगों के साथ भाटापारा पहुँचे।
इस अवसर पर द्वारा डब्लू आर एस,सिल्यारी, उर्कुरा, माँढर, टिल्दा भाटापारा स्टेशन में कांग्रेस के साथियो ने भव्य स्वागत किया।











