नई दिल्ली:भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन अवसर पर राहुल गांधी ने कहा समापन है – पर यह अंत नहीं, न्याय की लड़ाई का आरंभ है!
उन्होंने कहा यात्रा के दौरान मैंने हर वर्ग के साथ हो रहे भयंकर अन्याय और उत्पीड़न को बहुत करीब से जाना और समझा। मैं देशवासियों की उम्मीदों भरी आंखों में छिपे छोटे-छोटे सपनों को अपने साथ लेकर जा रहा हूं।इस यात्रा से मेरा विश्वास और दृढ़ हुआ कि देश की पहली ज़रूरत न्याय है और हर वर्ग को समर्पित कांग्रेस के 5 न्याय ही संकटकाल से गुज़र रहे भारत की संजीवनी है। चुनाव का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस के सभी बब्बर शेर कार्यकर्ताओं, अब चैन से तभी बैठना, जब अन्याय का पर्याय बन चुकी इस सरकार को उखाड़ कर फेंक देना।
राहुल गांधी ने कहा हम जनता के जीवन से जुड़े ज़मीनी मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरेंगे। हमारा चुनावी अभियान भी युवाओं को रोज़गार, महिलाओं को अधिकार, किसानों को सही दाम, श्रमिकों को सम्मान और वंचितों को हिस्सेदारी की गारंटी को समर्पित होगा।तो उठाओ न्याय की मशालें और गांव-गांव, गली-गली यह संदेश पहुंचा दो- देश को बचाना है, INDIA को जिताना है।









