रायपुर,:नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के आठ नगरीय निकायों के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कुल चार करोड़ 83 लाख 81 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत सात नगरीय निकायों के लिए कुल चार करोड़ 79 लाख 68 हजार रुपए और 14वें वित्त आयोग के तहत सारंगढ़ नगर पालिका के लिए चार लाख 13 हजार रुपए की राशि शामिल हैं। नगरीय निकायों में विकास कार्यों में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने ये राशि मंजूर की है। उन्होंने गुणवत्ता एवं समय-सीमा का ध्यान रखते हुए इन राशियों से प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।

ब्रेकिंग
- घर बैठे मिला टोकन, आसानी से हुआ धान विक्रय
- पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात
- गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचीं,जिला पंचायत अध्यक्ष
- विकास उपाध्याय ने विभिन्न गुरुद्वारों में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
- अधूरे पावर प्रोजेक्ट को मिला नया जीवन, कोरबा में 660 मेगावाट की पहली यूनिट शुरू








