बेमेतरा:शिवरात्रि में उज्जैन की तर्ज पर बेमेतरा में पांचवी बार महाकाल की भव्य बरात निकाली गई।इस तरह का आयोजन बीते वर्ष भी किया गया था । महाकाल की बारात में देवी-देवताओं, भूत-प्रेतों के साथ जनता बराती बने हुए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व हिंदू सनातन संगठन व किसान नेता योगेश तिवारी ने शिव बारात समिति के लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुए किसान नेता योगेश तिवारी ने सफल आयोजन के लिए समिति को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन जरूरी है, ताकि आज की युवा पीढ़ी अपने धर्म और संस्कृति के बारे में अच्छी तरह से परिचित हो सकें । क्योंकि युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति की ओर आकर्षित हो रही है, जो भारतीय संस्कारों के विपरीत है । इसलिए धार्मिक आयोजन से आम जनों में अपने धर्म के प्रति आस्था बढ़ने के साथ सामाजिक चेतना भी जागृत होती है।और समिति के लोगों ने सर्व हिन्दू सनातन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

ब्रेकिंग
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ
- लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित
- राज्यपाल को जगदलपुर के ट्री मैन ने भेंट की मियाजाकी आम
- बिजली बिल बढ़ोत्तरी तथा स्मार्ट मीटर वापस लेने कांग्रेस करेगी चरणबंद्ध आंदोलन
- स्वीट कॉर्न की खेती से समृद्धि की नई मिसाल बने, किसान रामचंद्र










