
रायपुर: 10 मार्च रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय आडीटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में अयोध्या में स्थापित भगवान श्रीराम के विग्रह के मूर्तिकार अरूण योगीराज एवं रामलला के रेखा चित्रकार डॉ. सुनील विश्वकर्मा को छत्तीसगढ़ राज्य, रामलला के ननिहाल की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
आयोजित कार्यक्रम में दोनों विभूतियों के द्वारा इस सृजन यात्रा में अपने अनुभवों को भी उपस्थित जन समूह के साथ साझा किया जावेगा।









