बेमेतरा:ग्राम लोलेसरा, गांगपुर व सिरवाबांधा में आयोजित तीन दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व हिंदू सनातन संगठन योगेश तिवारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। आयोजन में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की मानस मंडलियों ने भाग लिया। यहां मानस मंडलियों ने प्रभु श्री राम की महिमा का बखान किया। मुख्य अतिथि ने प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना का क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते कई वर्षो से ग्राम लोलेसरा में मानस गान प्रतियोगिता का सफल आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मानस गान प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्रों से आई मंडलिया प्रभु श्रीराम व रामायण के पात्रों का अपने मंचन के माध्यम से बखान करते हैं। जिससे आज की युवा पीढ़ी को अपने धर्म व संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है ।इस तरह के आयोजन जरूरी है, ताकि पाश्चात्य संस्कृति की ओर आकर्षित हो रहे युवा पीढ़ी अपनी धर्म और संस्कृति को जाने। संरक्षक उत्तम साहू, अध्यक्ष गजेन्द्र वर्मा, श्री संतोष यादव, श्री चंद्रहास साहू, भाउराम साहू, मेघराज साहू चितरेन साहू, डामन साहू , लेखराज वर्मा आदि उपस्थित थे।

ब्रेकिंग
- स्मार्ट मीटर के विरोध में जेन जी और अल्फा के बीच पहुँची कांग्रेस:विकास
- संयुक्त किसान मोर्चा का 10 अगस्त को देशव्यापी जेलभरो आंदोलन:प्रदेश में भी सफल बनाने हुई,बैठक
- अदाणी फाउंडेशन ने शुरू किया विजन केयर प्रोजेक्ट, 2,800 वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी निःशुल्क नेत्र जांच सुविधा
- खाद्य मंत्री आज ग्रेन एटीम का करेंगे ऑनलाइन शुभारंभ
- आजीविका डबरी बनी आर्थिक स्वावलंबन का नया आधार






