रायपुर: शासकीय दू ब कन्या स्नाकोत्तर महाविद्यालय वाणिज्य विभाग एवं विप्र महाविद्यालय प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वाधान में जॉब फेयर का आयोजन किया गया।
जॉब फेयर में 286 स्नातक ,स्नाकोत्तर तथा भूतपूर्व विद्यार्थियों ने पंजीयन कर, इंटरव्यू में भाग लिया। टेक्नो टास्क एवम पात्रा कंपनी के द्वारा MNC (US), MESO,RASO BEUTY जैसे कंपनी द्वारा इंटरव्यू आयोजित किया गया था।
इंटरव्यू के आधार पर 39 स्टूडेंट टेक्नो टास्क कंपनी में चयनित हुए और 28 स्टूडेंट patraa कंपनी में चयनित हुए। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर किरण गजपाल के निर्देशानुसार एवं विप्र महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मेघेश तिवारी के दिशा निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।प्राचार्य द्वय ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है












