रायपुर:


छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत के ग्राम खजरीकला और ग्राम बाम्बी, बसिंझोरी और लखनपुर में आयोजित मड़ाई मेला में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं और माताओ से हमने वादा किया था कि प्रदेश में नई सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना शुरू की जाएगी। श्री साय सरकार ने उस गांरटी को पूरा किया। प्रदेश में महतारी वंदन योजना शुरू हो गई है। योजना शुरू होने से प्रदेश की माताएं बहुत खुश है। अब जल्द ही महतारी वंदन योजना के तहत हर माह पात्र हितग्राहियों को एक हजार रुपये मिलना शुरू हो जाएगा। राज्य के बजट में इसके लिए प्रावधान किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की महिलाए, माताएं, शक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है।








