रायपुर:


छत्तीसगढ़ में सरकार द्वारा जनहित में संचालित कल्याणकारी कार्यक्रमों से लोगों को आगे बढ़ने के लिए अच्छा अवसर मिलने लगा है। इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों को सुगमता से मिल रहे रोजगार और स्व-रोजगार के अवसर से पूरे समाज के लिए उन्नति का द्वार खुल गया है।यह कहना है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में आज कांसाबेल के ग्राम मुडाटोली में आयोजित कंवर समाज के सम्मेलन में पहुंची उत्साहित महिलाओं का।







