रायपुर :

गृहमंत्री विजय शर्मा आज सुबह अचानक नक्सलियों की मांद सिलगेर पहुँचे जहां उन्होंने कैम्प के जवानों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों से बातचीत की। गृहमंत्री श्री शर्मा एक दिवसीय बस्तर प्रवास में आज दक्षिण बस्तर के सुकमा जिले के सिलगेर कैम्प पहुँचे एवं जवानों से मुलाकात की।
गृहमंत्री श्री शर्मा जवानों से रूबरू हुए और उनका जोश देखकर गदगद हो गए। गृहमंत्री श्री शर्मा ने मुठभेड़ में शामिल और नवीन कैंप बनाने में लगे सभी जवानों का उत्साहवर्धन किया । गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता को नक्सल समस्या से मुक्ति दिलाने, क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास हेतु हमारे सुरक्षा बलो के जवान संकल्पित हैं।









