रायपुर:छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ससंद में प्रस्तुत किए गए अंतरिम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के इस अंतरिम बजट में विकसित भारत के निर्माण की झलक दिख रही है। उन्होंने कहा कि यह बजट अंतरिम होने के बावजूद पूर्ण बजट जैसा है। यह अंतरिम बजट विकसित भारत के निर्माण में एक ठोस कदम साबित होगा।
शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया में भारत को तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है। उसी दिशा में वित्तमंत्री का यह बजट देश की आर्थिक क्षेत्र को मजबूत करने वाला, उद्योग की तरक्की वाला और रोजगार के नए द्वार खोलने वाला है।








