रायपुर:छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं खेल मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता पॉवर लिफ़्टरो एवं पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर खेलमंत्री टंकराम वर्मा ने खिलाड़ियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए करवाई का भरोसा दिलाया जिसमें खिलाड़ियों को दिये जाने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ी, खेल पुरस्कार एवं नौकरी के विषय में पूरी जानकारी प्राप्त किए गए और छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ़्टिंग खेल संघ के साथ पुनः बैठक करने का आश्वासन दिया। ।
इस अवसर पर कृष्णा साहू (छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ़्टिंग संघ के महासचिव तथा पॉवर लिफ़्टिंग इंडिया के कोषाध्यक्ष) संतोष देवांगन (कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय खिलाड़ी), नश्क़र टंडन (शहीद विनोद चौबे एवार्डी व निर्णायक), महेश पटेल (राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी व निर्णायक), बीएम ठाकुर (राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी व निर्णायक), शशि साहू (राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी व निर्णायक), संजय कोपुलवार (राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी एवं अध्यक्ष रायपुर ज़िला), सी मोहन कुमार (अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी), जयदीप साहू (अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी), आसिफ़अली ख़ान (राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी व निर्णायक), ख़ुशाल पटेल (अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी), मयंक सोनी (राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी), टोकेश वर्मा (राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी), श्रीनूराव (राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी), भूनेश्वर राव, (राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी), जे भागवत राव (राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी), सुरेंद्र सूरी (पदाधिकारी राज्य संघ व निर्णायक), प्रशांत मिश्रा (पदाधिकारी राज्य संघ व निर्णायक),सहित बड़ी संख्या में पॉवर लिफ़्टर उपस्थित थे ।










