नई दिल्ली:भारत जोड़ो यात्रा में सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा नीतीश जी कहां फंसे?
हमने नीतीश जी से कहा था कि आपको बिहार में जातिगत जनगणना करवानी होगी, हम आपको छूट नहीं दे सकते।लेकिन BJP नहीं चाहती थी कि बिहार में जातिगत जनगणना हो, क्योंकि वे देश को सच बताने से डरते हैं।
उन्होंने कहा BJP नहीं चाहती कि जनता का ध्यान सामाजिक न्याय पर जाए।इसलिए BJP ने नीतीश जी को बीच से निकलने का रास्ता दे दिया और नीतीश जी उस रास्ते पर निकल गए।
नीतीश जी यहां फंस गए।








