रायपुर:



खेल मंत्री टंकराम वर्मा आज रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में आयोजित सात दिवसीय राज्य स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘आरोहण-2024’ के दूसरे दिन शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी है। शिक्षा में डिग्री लेने के साथ-साथ नैतिक,व्यवहारिक तथा खेल शिक्षा भी जरूरी है।
उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत कीजिये बिना वक्त देखकर, वक्त भी इंतजार करेगा मेहनत देखकर। खेल केवल जीत या हार के लिए जरूरी नही है, अपितु खेलना जरूरी है। पढ़ाई के साथ ही खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी विद्यार्थी जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं।









